*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-BJP विधायक का हार्ट अटैक से निधन ...BJP विधायक की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत…. – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-BJP विधायक का हार्ट अटैक से निधन …BJP विधायक की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत….

उत्तर प्रदेश में कासगंज के अमापुर सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 59 साल के थे। बताया जा रहा है कि वे सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयार कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद परिजन उन्हें एटा के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर शोक जताया है।

कुर्सी पर बैठे थे, तभी हार्ट अटैक पड़ा
एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधायक देवेंद्र प्रताप अपने घर अमापुर में कुर्सी पर बैठे थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। परिजन तुरंत अस्पताल लेकर आए। लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत के बाद कराया गया कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला है।

विधायक का पैतृक गांव नगला के उचा गांव के मजरा हाजीपुर में है। विधायक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

देवेंद्र प्रताप सिंह अपने पीछे दो बेटे और 5 बेटियां छोड़ गए हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे का नाम कृष्णा है। जबकि छोटे बेटे का नाम सूर्य प्रताप सिंह सोनू है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर देवेंद्र प्रताप सिंह के परिजनों से बात कर उनको ढांढस बंधाया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी परिजनों को सांत्वना दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक देवेंद्र प्रताप के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री देवेंद्र प्रताप जी का निधन अत्यंत दुःखद है, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button