मनोरंजन
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :- 3 स्थानीय अवकाश घोषित ,जानिये किन तीन दिन रहेगी छुट्टियां….*

RGHNEWS धमतरी 13 जनवरी 2021। कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने कलेन्डर वर्ष 2021 के लिए छुट्टियां घोषित की है। धमतरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
इनमें 10 सितंबर 2021 शुक्रवार को गणेश चतुर्थी, 13 अक्टूबर बुधवार को दशहरा (महाअष्टमी) और पांच नवम्बर 2021 शुक्रवार को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) शामिल है। उन्होंने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 अनुक्रमांक-चार के नियम-8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। ज्ञात हो कि यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।
Follow Us