*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: 10 और कांग्रेस विधायक आज होंगे दिल्ली रवाना…..दिल्ली में करीब 25 विधायक पहले से मौजूद जिनका रायपुर लौटना कैंसिल….*

नई दिल्ली। दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायकों के जमावड़े पर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. तरह-तरह के लगाए जा रहे कयासों के बीच विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन इसको कहा जा रहा कि विधायक अपने निजी कार्यों की वजह से दिल्ली पहुंचे हैं.आज रात को करीब 10 और विधायक दिल्ली रवाना हो रहे हैं. रात 9 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे. शनिवार सुबह भी कुछ और विधायक दिल्ली कूच करेंगे. अभी दिल्ली में करीब 25 विधायक हैं.इसी बीच एक खबर आ रही है कि विधायकों के रायपुर लौटने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. विधायक चंद्रदेव राय ने बताया कि विधायकों के रायपुर लौटने का कार्यक्रम कैंसिल हो गया है. छत्तीसगढ़ के सियासी घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस साहब दोनों ने भी कहा है कि अगर कोई विधायक दिल्ली जाता है, तो कोई मनाही नहीं है. हर कोई चाहता है कि हाईकमान मिले, बात करे. इसमें बुराई क्या है? विधायकों द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र ले जाने की बात पर कहा कि ऐसा हमारी जानकारी में नहीं है. क्या ले गए, क्या नहीं ले गए, ये विधायक ही बताएंगे. क्या हो रहा, क्या नहीं हो रहा है, ये वे नेता ही बताएंगे, जो दिल्ली गए हैं.”



