देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर पूर्व मंत्री ने विदेशी महिला से किया कई बार रेप…. प्रग्नेंट हुई तो जबरन करा दिया एबार्शन……..*

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) नेता एम. मणिकनंदन को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें बेंगलुरु से चेन्नई सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मणिकनंदन पर मलेशियाई महिला ने रेप का आरोप लगाया है.

 

मणिकनंदन तमिलनाडु सरकार में आईटी मंत्री रह चुके हैं. उनके ऊपर मलेशिया की एक महिला ने बलात्कार करने, एबॉर्शन करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में अद्यार महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है.

शिकायत में मलेशिया की महिला ने आरोप लगाया है कि मणिकनंदन ने शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं, जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी मर्जी के खिलाफ उसे एबॉर्शन कराने को भी मजबूर किया. महिला के मुताबिक, मणिकनंदन ने उसे कई बार एबॉर्शन के लिए मजबूर किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button