राजनीतिक

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री पद को लेकर सिंहदेव का बड़ा बयान,हाईकमान के ………*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायपुर। पार्टी के अंदर खींचतान नहीं, बल्कि संभावना है. हाईकमान ने हम सबको बुलाया था, क्या होना है, ये निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है. अभी फैसला नहीं हुआ, ये माना जाना चाहिए. अभी किसी को जानकारी नहीं है कि हाईकमान ने क्या निर्णय लिया है. यह बात कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चा पर मीडिया से कही.

मंत्री सिंहदेव ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के बयान को लेकर कहा कि जय-वीरू एक जैसी ही बात करेंगे. दूसरे नेता जो बयान देते हैं, उसे लेकर पार्टी को ध्यान देना होगा, निर्णय लेना होगा. उन्होंने कहा कि मैं अवसरवादी नहीं हूं. मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा. मुझपर अगर किसी को भरोसा नहीं तो मैं क्या कहूं. मुझे कांग्रेस पार्टी भरोसा है. मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और रहूंगा.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button