मनोरंजन

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- पूर्व मुख्यमंत्री के भैया-भाभी की हत्या……घर में मिला दोनों का शव… पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर…!!!*

RGHNEWS ग्रेटर नोएडा पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के भैया और भाभी की हत्या कर दी गयी है। दोनों का शव ग्रेटर नोएडा में मिला है। मृतक का नाम नरेंद्रनाथ और मृतिका का नाम सुमननाथ है। दोनों का शव अल्फा-2 सेक्टर के आई-24 नंबर स्थित घर में मिला है। नरेंद्रनाथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के चचेरे भाई थे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथके चचेरे भाई होने से और इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला की हत्या गला घोटकर की गई है। इस हत्याकांड में किसी जानकार का हाथ है, क्योंकि घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं हुई।

रात 11 बजे बेटी से हुई थी बात

बताया जा रहा है कि सुमन और नरेंद्रनाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते हैं। जबकि उनकी बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। बेटे रोहित का कहना है कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था। उनकी मम्मी ने उनकी बहन से रात 11 बजे फोन करके कहा था की नीचे पार्टी चल रही है। तब उनकी बहन ने कहा कि वह कमरा बंद करके सो जाएं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button