*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- पुलिस को मिली बड़ी सफलता...500 पेटी अंग्रेजी शराब, झारखंड-ओडिशा से लाई गई थी शराब, आरोपी गिरफ्तार...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- पुलिस को मिली बड़ी सफलता…500 पेटी अंग्रेजी शराब, झारखंड-ओडिशा से लाई गई थी शराब, आरोपी गिरफ्तार…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उरला थाना क्षेत्र स्थित गोडाउन में दबिश देकर ओडिशा और झारखंड निर्मित 500 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है. जिसकी कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है. एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. जब्त की गई शराब में रॉयल डीलक्स और स्टार ब्लू ब्रांड शामिल

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक गोडाउन में शराब रखी गई है. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. घटना स्थल से तिल्दा निवासी हेमंत दास डखनी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से पूछताछ कर और आरोपियों की तलाश की जाएगी. इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी लखन पटले के साथ आरक्षक हरजीत, अनिल, तोशित, योगेश और कुलदीप पाठक शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button