देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: देश में दो दिनों बाद फिर कोरोना मामलों का आंकड़ा 35 हजार से ज्यादा…जाने देश मे कोरोना से क्या है हाल….*

देश में दो दिनों बाद फिर कोरोना मामलों का आंकड़ा 40 हजार से कम दर्ज हुआ है. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 35,342 नए कोरोना केस आए और 483 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले गुरुवार को 41383 और बुधवार को 42015 नए मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 38,740 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 3881 एक्टिव केस कम हो गए.
कोरोना संक्रमण के कुल मामले
देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा बनी हुई है. कुल 4 लाख 5 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 12 लाख 93 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 19 हजार 470 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 4 लाख 68 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.



