*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-ढाई-ढाई साल के सवाल पर टीएस सिंहदेव बोले,छत्तीसगढ़ में भी जानिए क्या कहा ?…..*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर कहा कि पंजाब में भी अचानक कुछ नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में ढाई साल तो कब का बीत गया है। प्रक्रिया चल रही है। सबके मन में कौतूहल रहता है। बड़ा निर्णय है, हाईकमान सारी बातों का परीक्षण करता है फिर निर्णय लेता है। दिल्ली से पांच दिन के दाैरे से लौटने के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत की।
चर्चा चल रही है कि क्या होने वाला है, इस पर विराम कब लगेगा ?
जब सरकार बननी थी तब दो-तीन दिन में ही ऐसा लग रहा था कि पता नहीं छत्तीसगढ़ में कब निर्णय होगा। मुख्यमंत्री कब बनेंगे, कब तय होगा। तो कौतूहल रहता है। स्वाभाविक है कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए उनके भविष्य की बात जुड़ी रहती है सरकार कैसे चलेगी आगे कैसा होगा, तो उनके मन में स्वाभाविक है ये कौतूहल।
छोटा निर्णय नहीं होता है ये सब। बड़ा निर्णय है तो हाईकमान बहुत सारी बातों का परीक्षण कौतूहल शांत कब होगा।बस जैसे ही बिटिया की शादी में देरी होती है तो लगता रहता है कि कब होगी शादी- कब होगी शादी, अभी पता चल जाएगा कि लगी कि नहीं शादी…
बदलाव पर क्या कहेंगे?
ये हाईकमान के पास सब निर्णय रहता है।
पंजाब का फैसला अचानक से हुआ, छत्तीसगढ़ में पहले से स्पष्ट है फिर भी देर क्यों?
सभी जगह कुछ न कुछ गतिविधियां चल ही रही थीं। अचानक पंजाब में भी नहीं हुआ लेकिन जरूर है कि बड़ा फैसला हुआ। ये भी हाईकमान की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। तो हाईकमान जो निर्णय लेगा स्वाभाविक है कि वो कार्यरूप में आएगा।
हाईकमान की इच्छाशक्ति आप बता रहे हैं मतलब अचानक से निर्णय छत्तीसगढ़ में भी होगा?
अचानक से नहीं,ये प्रक्रिया है चल रही है। अब लोग तो ढाई-ढाई साल की बात कर रहे हैं। ढाई साल तो कब का बीत गया। नई बात नहीं है। ये बातें तो चर्चा में रहती हैं। उसी चर्चा को अंजाम तक ले जाने की जो बात है वो निर्णय के रूप में आ जाता है।



