*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सैलून की आड़ में चलाया जा रहा था स्पा...पुलिस को देखते ही गुप्त रास्तों से भागी लड़कियां....विदेशी लडकी-लड़के पकड़ाये…* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सैलून की आड़ में चलाया जा रहा था स्पा…पुलिस को देखते ही गुप्त रास्तों से भागी लड़कियां….विदेशी लडकी-लड़के पकड़ाये…*

RGHNEWS देर रात दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉल, होटल व पॉश कॉलोनियों में अचानक दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने सैलून की आड़ में चल रहे 17 अवैध स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है। इन स्पा सेंटरों में बाहर से युवतियां बुलाकर उनसे मसाज कराया जा रहा था।

दरसअल दुर्ग पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि, भिलाई के मॉल, सैलून व कुछ स्थानों पर अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने एडिशन एसपी संजय ध्रुव को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 17 स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कुछ स्पा सेंटर बंद थे, लेकिन इसके बाद भी अंदर के कमरों में लड़के लड़कियां संदिग्ध हालत में पाए गए। लड़कियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, बाहर से गेट लॉक करके अंदर में चोरी छुपे स्पा चलाया जाता था। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के पीछे गुप्त रास्तों से कुछ युवतियां फरार होने में कामयाब रही। पुलिस ने ऐसे बंद पड़े 7 स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। साथ ही उनके संचालकों को थाने में उपस्थित होने को भी कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button