*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़: एक ही गांव के 50 से ज्यादा बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप….*

राजनांदगांव के गातापार कला मे बीते मंगलवार की देर शाम गांव से बच्चे गांव के सप्ताहिक बाजार में घूमने निकले हुए थे. वहां बच्चों ने भेल खाया. जिसके बाद रात में अचानक बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया. तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लगभग 50 बच्चों को राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. वही सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. बच्चों की बीमारी की सूचना प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी बच्चों को राजनांदगांव रेफर किया गया.
राजनांदगांव के सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी ने बताया कि गांव के सप्ताहिक बाजार में बच्चों ने कुछ खाया था, जिसके बाद उनकी दृष्टि की शिकायत हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची. सभी बच्चों का इलाज जारी है. प्रथम दृश्य पूरा मामला फूड प्वाइजनिंग का सामने आ रहा है. सभी बच्चे खतरे से बाहर है.



