*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में राजनीति सियासी तेज, लगभग दिल्ली में 25 कांग्रेसी विधायकों की मौजूदगी, जाने विधायकों ने क्या बताया वजह…..पढे पूरी खबर विस्तार से…*

रायपुर। दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायकों के जमावड़े पर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. दिल्ली में कांग्रेस विधायकों का धीरे-धीरे फिर से जमावड़ा देखने को मिल रहा है. इसे लेकर तरह-तरह के लगाए जा रहे हैं. फिलहाल दिल्ली में 25 कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी की खबर है.
मरवाही से कांग्रेस विधायक केके ध्रुव दिल्ली रवान हो गए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली से बुलाया गया है, इसलिए जा रहा हूं, क्यों बुलाया गया है नहीं पता है. विधायक साथियों ने अचानक कहा दिल्ली जाना है. इसी कारण से दिल्ली जा रहा हूं. जबकि कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि वे पीएम मोदी से मिलने जा रहे हैं.
कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव और विधायक उत्तरी जांगड़े एक साथ एयरपोर्ट पहुंचे. जबकि 3 आदिवासी विधायक भी एयरपोर्ट पहुंचे थे. सभी थोड़ी देर में दिल्ली जाएंगे. इसमें किस्मत लाल नन्द, शिशुपाल सोरी और संत कुमार नेताम का नाम शामिल है.
कयासों के बीच विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं, लेकिन इसको कहा जा रहा कि विधायक अपने निजी कार्यों की वजह से दिल्ली पहुंचे हैं. करीब 10 विधायक और आज रात दिल्ली आएंगे. देव राय का दावा है कि कल सुबह और विधायक दिल्ली पहुंचेगे.
बता दें कि दिल्ली जाने वालों में बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरों, रामकुमार यादव, यूडी मिंज, पुरुषोत्तम कंवर, विनय जायसवाल, मोहित केरकेट्टा, चंद्रदेव राय, विकास उपाध्याय सहित 15 विधायक शामिल हैं.



