*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के लोगो का वेक्सीनेशन को राज्य सरकार ने किया स्थगित…सरकारी आदेश हुआ जारी…*

छत्तीसगढ़ में 18 से 44 के आयुवर्ग के लोगो के वेक्सीनेशन को राज्य सरकार ने किया स्थगित,छत्तीसगढ़ में फिलहाल नही होगा 18+ का टीकाकरण,सरकारी आदेश हुआ जारी
18 से 44 वर्ष का टीकाकरण शासन की कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्थगित किया गया है। नीति बनाने के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक कमेटी का गठन किया है।
दरअसल राज्य सरकार ने वैक्सीन की माँग के एवज़ में कम आपूर्ति को कारण बताते हुए यह व्यवस्था दी थी कि पर्याप्त वैक्सीन आने तक उन्हें पहले वैक्सीन दी जाए जो ग़रीब में भी सबसे गरीब है। सरकार की ओर से यह बताया गया कि यह वह वर्ग है जिसे मोबाईल तक मयस्सर नहीं है और ना ही वह यह जानता है कि एप में एंट्री कैसे करना है।
इस नीति/ आदेश पर कई हस्तक्षेप याचिका दायर हुई जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप याचिकाओं से सहमति जताई और सरकार के तर्क को अमान्य कर दिया। शुक्रवार को हाईकोर्ट की डबल बैंच वन ने इसमें सरकार से जवाब माँगा है।
इस बीच जबकि जवाब देने में पूरे 24 घंटे बचे हैं राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव की ओर से पत्र जारी कर बताया गया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की समिति बना दी गई है। तब तक 18 से 45 के बीच टीकाकरण स्थगित किया जाता है।



