*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग- एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन,पहले जैसी ही रहेंगी पाबंदियां...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग- एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन,पहले जैसी ही रहेंगी पाबंदियां…*

RGHNEWS नईदिल्ली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की है. फिलहाल 3 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. सीएम ने ये जानकारी ट्विटर पर शेयर की है. इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी. मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले रविवार को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की जानकारी दी थी। इसके तहत सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहना था, लेकिन कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।”

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा- सेना से मदद क्यों नहीं ली गई?
इससे पहले दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, बेड और दवाओं की कमी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा कि सरकार राजधानी में बेडों की संख्या 15 हजार तक बढ़ाई जा रही है, लेकिन हमारे पास इन बेड्स के लिए ऑक्सीजन नहीं है। इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि दिल्ली सरकार ने अब तक सेना की मदद के लिए कोशिश क्यों नहीं की? कोर्ट ने कहा कि अगर आप सेना से मदद लेंगे, तो वो अपने लेवल पर काम करेंगे। उनका अपना खुद का इंफ्रास्ट्रक्चर भी होगा।

गौतम गंभीर 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुफ्त बांटेंगे ​​​​​
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से BJP सांसद गौतम गंभीर जरूरतमंदों को 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुफ्त देंगे। उन्होंने कहा कि रविवार से ये काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए जरूरतमंद को डॉक्टर का पर्चा और मरीज की ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देनी होगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कार्ड दिखाने पर भी ये सुविधा मिलेगी। सिक्योरिटी के तौर पर 7 से 10 दिन बाद का चेक जमा करवाया जाएगा। हम उस चेक का उपयोग नहीं करेंगे, लेकिन ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए ये जरूरी है।

25 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए
दिल्ली में शुक्रवार को 25,288 लोग ठीक हुए हैं। यहां अब तक 11 लाख 49 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 33 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,147 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,361 का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button