देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन, 31 मई से लॉकडाउन में मिल सकती है छूट….*

दिल्ली:कोरोना पर लगाम लगाने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है। वहीं इसका असर भी दिख रहा है। जिसके चलते देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। राहत के बीच लापरवाही हो इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने छूट के साथ लॉकडाउन को आगे बढ़ाया है।इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने भी लॉकडाउन की तारीख एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। वहीं संकेत दिए हैं कि 31 मई से लॉकडाउन में छूट मिल सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना की ये वेव कमजोर होती नजर आ रही है।



