खेल

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- एक बेहतरीन रोमांचक मैच,आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई RCB को जीत, देखें 6 गेंदों में कितने बनाने थे रन….!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी IPL 2021 में शुक्रवार को लीग का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहां RCB ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को आखिरी गेंद पर 7 विकेट से हरा दिया। मैच की अंतिम गेंद पर RCB को 5 रनों की जरूरत थी और श्रीकर भरत ने छक्का लगाकर टीम को लाजवाब जीत दिलाई

अंतिम ओवर में चाहिए थे 15 रन
आखिरी ओवर में RCB को 15 रनों की जरूरत थी और गेंदबाजी पर आवेश खान थे। आवेश ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए पहली पांच गेंदों पर 9 रन दिए। अब बेंगलुरु को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 6 रन बनाने थे, लेकिन आवेश खान की यह गेंद वाइड रही और RCB के लिए पांच रन शेष रह गए। आखिरी गेंद पर श्रीकर भरत ने बेंगलुरु के फैंस को निराश नहीं किया और शानदार छक्का लगाकर टीम को विजेता बना दिया। भरत ने 52 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से भी 33 गेंदों पर नाबाद 51 रन देखने को मिले।

RCB की खराब शुरुआत
​​​​टारगेट का पीछा करते हुए RCB की खराब शुरुआत देखने को मिली थी। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ‘गोल्डन डक’ पर आउट होकर पवेलियन लौटे। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर टीम ने कैप्टन कोहली (4) की विकेट गंवाई। बेंगलुरु को ये दोनों झटके एनरिक नोर्त्या ने पहुंचाए। दिल्ली को तीसरी सफलता अक्षर पटेल ने डिविलियर्स (26) को आउट कर दिलाई। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और श्रीकर भरत ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 111 रन जोड़े दिल्ली को वापसी का मौका नहीं दिया।

दिल्ली-चेन्नई के बीच खेला जाएगा पहला क्वालिफायर
बेंगलुरु को टॉप-2 में फिनिश करने के लिए टॉस जीतकर बैटिंग करनी थी और दिल्ली को कम से कम 163 रनों से हराना था, लेकिन टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसका सीधा मतलब ये हैं कि टूर्नामेंट का पहला क्वालिफायर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button