*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :- आज रायगढ़ जिला में सीएम साहब का कब है आगमन और क्या क्या है कार्यक्रम पढ़े पूरी खबर....!!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :- आज रायगढ़ जिला में सीएम साहब का कब है आगमन और क्या क्या है कार्यक्रम पढ़े पूरी खबर….!!!!*

 

मुख्यमंत्री आज रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर

RGHNEWS प्रशांत तिवारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 जनवरी को रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.10 बजे रायगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम नंदेली (ग्राम पंचायत मुढियाडीह) पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल होंगे। श्री बघेल नंदेली से 1.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे दुर्ग जिले के ग्राम चेटवा (मुरमुंदा) पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे रायपुर लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button