मनोरंजन

*✍️Paytm यूजर्स के लिए जरूरी खबर,Paytm ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका…*

RGHNEWS अगर आप भी डिजिटल पेमेंट करने के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए. क्योंकि आपके लिए इस ऐप का प्रयोग करना महंगा हो गया है. आज के दौर में पेट्रोल पंप से तेल भरवाने से लेकर ग्रॉसरी स्टोर्स, मोबाइल रिचार्ज, बिजाली-पानी का बिल, गैस सिलेंडर बुकिंग, मूवी टिकट बुकिंग, ऐसे अनेकों काम के लिए लोग पेटीएम का प्रयोग करते हैं. इस ऐप के आने के बाद ऐसे तमाम लोग हैं जो पर्स कैरी नहीं करते और सारे लेन-देन के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं. लिहाजा ग्राहकों की बढ़ती डिमांड के चलते ऐप ने प्रयोग के चार्ज बढ़ा दिए हैं.

क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करने पर लगेगा इतना चार्ज
पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक, अब अगर कोई यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करता है तो उसे 2.5 फीसदी का एक्सट्रा चार्ज देना होगा. बहुत कम लोगों को पता है कि ऐप ये नियम 15 जनवरी 2021 से लागू कर चुका है. नए नियम के लागू होने के बाद अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से ऐप में रुपये ऐड करते हैं तो आपसे 3 फीसदी एक्सट्रा चार्ज वसूला जाएगा. हालांकि, कई यूजर्स का कहना है कि पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा ऐड करने पर उन्हें 2.07 फीसदी का चार्ज देना पड़ रहा है तो तमाम ग्राहकों से ये ऐप 4.07 फीसदी का चार्ज वसूल रहा है. ऐप ने इस सुविधा के लिए चार्ज अक्टूबर में लगाने शुरू किए थे.

15 अक्टूबर से हुआ था नियमों में बदलाव
गौरतलब है कि पिछले साल तक क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में पैसे ऐड करने पर कोई चार्ज नहीं देना होता था लेकिन 15 अक्टूबर से कंपनी ने नियमों में बदलाव कर दिया. उस समय पेटीएम मोबाइल वॉलेट ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर वॉलेट में जोड़ी राशि पर 2 प्रतिशत शुल्क लगाना शुरू कर दिया था और अब एक बार फिर ऐप ने चार्ज बढ़ा दिया है. अब पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा जोड़ने पर उन्हें ग्राहकों को 2.5 फीसदी का चार्ज देना होगा.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button