*✍️Instagarm नहीं कर पा रहा TikTok का मुकाबला मात्र 6 महीने में Instagram की हालत खराब,आज भी टिकटॉक के100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स….*

RGHNEWS शॉर्ट वीडिया ऐप TikTok को भारत में बैन कर दिया गया है. भारत के सख्त कदम को देखते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पिछले साल अमेरिका में इसे बैन करने का कदम उठाया था. मौके का फायदा उठाते हुए Facebook ने अपने Instagram ऐप में TikTok जैसा ही शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म (Reels) शुरू किया. लेकिन मात्र 6 महीने में Instagram की हालत खराब होने लगी है. Instagram को अब इस ऐप से नुकसान होने लगा है.
रिपोर्ट के मुताबिक TikTok पर बैन के प्रस्ताव के बावजूद यूजर्स कम नहीं हुए हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में आज भी टिकटॉक के 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. ये आंकड़े इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि लाख कोशिश करने के बावजूद Instagram यूजर्स को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाया है.
फेसबुक दुनिया भर में पॉपुलर हो रहे ऐप्स के क्लोन बनाने में जुटी रहती है. लेकिन ये अजीब बात है कि फेसबुक के ज्यादातर क्लोनिंग ऐप्स ज्यादा धमाल नहीं मचा पाते हैं. फेसबुक के ज्यादातर कॉपीकैट प्रोडक्ट्स फ्लॉप ही हुए हैं.