मनोरंजन
*✍️ATM से कैश निकालते वक्त रहें सावधान, इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो खाली हो सकता है अकाउंट, जाने पूरी जानकारी…!!!*

RGHNEWS एटीएम मशीन से एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकालना आजकल आम बात है. लगभग हर व्यक्ति ATM का इस्तेमाल करता है. हालांकि ATM मशीन से पैसे निकालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो पूरा अकाउंट खाली हो सकता है.
1 हमेशा भीड़भाड़ वाले इलाके का ATM इस्तेमाल करें, सुनसान इलाकों में फ्रॉ ज्यादा होने की संभावना है.
2- अपनी ट्रांजेक्शन की रसीद को कहीं भी न फेंके. ये जानकारी आपके खिलाफ भी इस्तेमाल हो सकती है. इस्तेमाल के बाद रसीद को तुरंत नष्ट करें.
3- जब आप पैसे निकाल लें तो कैंसिल बटन अंत में जरूर दबाएं.
4- ऐसे ATM मशीन का इस्तेमाल करें जहां CCTV लगा हो.
5- आप एटीएम में पिन डालने से पहले कीपैड और कार्ड स्लॉट का जरूर ध्यान रखें. कभी-कभी ये डिवाइस आपका कैश भी रोक लेती हैं. ऐसा होने पर तुरंत बैंक में फोन कर शिकायत करें.
Follow Us