मनोरंजन

*✍️Amazon का डिलीवरी बॉय घोड़े पर सवारी कर जाता है समान पहुचाने,लोग देख के हुए हैरान…*

RGHNEWS श्रीनगर: कश्मीर  में इस समय 40 दिन की भीषण ठंड का समय चल रहा है.  इस बार भी हर साल की तरह इस समय यहां भारी बर्फबारी हो रही है ऐसे में लोग अपनी जरूरत का सामान मंगवाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों की मदद ले रहे हैं. लेकिन इन साइट्स के लिए सामान की डिलीवरी कराना खासा चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. लिहाजा यहां पर Amazon के एक डिलीवरी बॉय ने लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए कमाल का आइडिया निकाला है.

22 साल के डिलीवरी बॉय शिराज अली खान ने जब देखा कि लोगों को पार्सल की सख्‍त जरूरत है लेकिन सड़कों पर जमी बर्फ और फिसलन के कारण यहां गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं, तब उन्‍होंने घर-घर तक पार्सल पहुंचाने के लिए घोड़े की मदद लेने का फैसला किया. अब वे रोजाना घोड़े की सवारी करके लोगों तक सामान पहुंचा रहे हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button