*✍️2 महिलाओं समेत तीन आरोपि गिरफ्तार,महिलाओं को काम दिलाने का झांसा देकर बेच देते थे आरोपी…*

RGHNEWS जबलपुर मे पुलिस ने मानव तस्कर गैंग का पर्दाफाश करते हुए, 2 महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के रहने वाले दो आरोपी अभी भी फरार हैं। इस गैंग का खुलासा तब हुआ, जब इनके चंगुल से छूटकर आई महिला ने ग्वारीघाट थाने में आपबीती सुनाई।28 जनवरी को ग्वारीघाट की महिला लापता हो गई थी, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस उसकी खोज में जुटी थी, तभी वो अचानक वापस आ गई और पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि अनिल बर्मन उसकी पत्नी ज्योति और एक अन्य महिला संतोषी उसे कमाई का लालच देकर राजस्थान ले गए थे, जहां बूंदी के एक शख्स को उसे बेचा जा रहा था। उसके जैसी कई और महिलाएं भी थीं जो जबलपुर की थीं।
वहीं एक अन्य महिला ने भी मदन महल थाने पहुंचकर खुद को बेचे जाने की सूचना दी। दोनों ही मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने आरोपी अनिल बर्मन, ज्योति बर्मन और संतोषी बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राजस्थान के आरोपियों की तलाश की जा रही है।