मनोरंजन

*✍️17 साल की लड़की से गैंगरेप,दो महीने पहले पिता ने भी किया था दुष्कर्म,कोतवाली क्षेत्र का मामला,पढ़े पूरी स्टोरी…

 

RGHNEWS छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 17 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 5 आरोपियों ने पीड़ित को 29 दिसंबर को अगवा किया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की फिर उसे एक गांव में ले गए, जहां एक टूटे घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने अपने पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस पिता समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को किशोर शाम 4 बजे समौली में अपनी बुआ के घर से लौट रही थी। साधन नहीं मिलने की वजह से 15 किमी पैदल ही चलती रही। इस दौरान उसे गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने किशोरी से मारपीट की और बाइक से अगवा कर 4 किमी दूर पर्री गांव ले गए। वहां एक टूटे मकान में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुलाया लिया। उन्होंने भी किशोरी से रेप किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद तीन युवकों किशोरी की मदद की और उसे बस स्टैंड तक पहुंचाया। वहां से किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

दो महीने पहले पिता ने भी किया था दुष्कर

इस दौरान किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन विवाद करता है। इस कारण वह अपनी छोटी बेटी के साथ चिरमिरी में रहती है। वहीं बड़ी लड़की दोनों जगहों पर आती-जाती रहती थी। झिलमिली थाना पुलिस से की शिकायत में मां ने बताया कि उसका पति लंबे समय से किशोरी का दुष्कर्म कर रहा था। वहीं किशोरी ने बताया कि 18 नवंबर को पिता ने उसका रेप किया था।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button