अन्य खबरमनोरंजन

*✍️16 वर्ष नाबालिग छात्रा से घर में घुसकर 4 मनचलो ने किया सामूहिक दुष्कर्म,सबूत न रहे इसलिए पीड़िता को जिंदा जलाया,क्षेत्र में मचा सनसनी…*

RGHNEWS बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर मार दिया गया. घटना साहेबगंज थाना इलाके के एक गांव कीहै साहेबगंज पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को उसी गांव के दो लड़के गुलशन और चंचल कुमार ने बीते 5 दिसंबर को घर से बुलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया. दोनों ने छात्रा के आपत्तिजनक तस्वीरें भी उतार लीं, इसके बाद ये दोनों उस छात्रा और उसकी एक बहन को भी ब्लैकमेल करने लगे. आरोपी धमकी देने लगे कि यदि इसकी जानकारी पुलिस या किसी अन्य लोगों को दी तो तस्वीर वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे.

डर के मारे दोनों बहनों ने चुप्पी साध ली. इससे चंचल और गुलशन का मन बढ़ गया और वो नाबालिग छात्रा को और भी परेशान करने लगे. दोनों आरोपी नाबालिग छात्रा की बड़ी बहन को भी डराने धमकाने लगे कि उसका भी यही अंजाम होगा. छात्रा के पिता पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं और मां पहले ही गुजर चुकी है, इसकी वजह से बात लगातार दबी रह गई.पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक बीते 3 जनवरी को दिन के करीब 10 बजे गुलशन और चंचल नाबालिग छात्रा के घर में घुस गए. उनके साथ उनके दो अन्य साथी अभिनय और राजा भी मौजूद थे. चारो ने कमरा अन्दर बंद कर लिया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद चारों ने मिलकर पीड़िता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शरीर में आग लगा दी. घर से धुआं उठने पर जब शोर मचा उस समय पीड़िता की बड़ी बहन पड़ोस के चाचा के यहां थी.

वो दौड़ कर अपने घर पहुंची तो देखा कि चारों आरोपी वहां मौजूद थे और कमरा खोल कर चारो भाग गए. भागते वक्त आरोपी छात्रा के शव को अपने साथ लेते चले गए. पीड़िता की बहन ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पिता को पंजाब में दी. सूचना मिलने पर पिता पंजाब से 6 जनवरी को मुजफ्फरपुर पहुंचे. स्थानीय स्तर पर पूरी जानकारी लेने के बाद मंगलवार को साहिबगंज थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी.सभी आरोपियों के तलाश मे पुलिस जुट गई है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button