मनोरंजन

*✍️15 साल की लड़की से पांच महीने तक 17 लोग करते रहे यौन शोषण,लड़की की रिश्तेदार भी शामिल,आठ गिरफ्तार नौ अन्य आरोपियों की तलाश जारी…*

RGHNEWS कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले में 15 साल की लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। श्रृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले अपनी मां की मौत के बाद लड़की अपनी चिक्कम्मा के साथ रहने लगी। पिछले कुछ महीनों से वह एक स्टोन क्रशिंग इकाई में काम कर रही थी और एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसका कथित रूप से यौन शोषण किया।
पुलिस ने बताया कि बाद में, उसने और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया, वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल किया। उन्होंने बताया कि उसकी चिक्कम्मा को इसके बारे में पता था, फिर उसने यह सब होने दिया।      अधिकारी ने बताया कि हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम व कई अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button