मनोरंजन

*✍️1फरवरी को पेश हुए बजट से लगातार दूसरे दिन भी सस्ता है सोना,देखिये क्या रेट है मार्केट मे…*

RGHNEWS 1 फरवरी को पेश हुए बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान हुआ तो सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला. जनवरी में सोने की कीमतें 2 परसेंट तक गिरीं थीं, फरवरी की शुरुआत में ही सोना मजबूती के साथ खुला था लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं रही. कल सोना 700 रुपये तक गिरकर बंद हुआ, आज भी सोने में गिरावट जारी है. चांदी कल 6 परसेंट तक मजबूत हुई थी, आज चांदी में ढाई परसेंट तक की गिरावट दिख रही है.

सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता
बजट पेश होने के दौरान सोने की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला. MCX पर सोने का फरवरी वायदा इंट्रा डे में 47200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसला तो 49400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक मजबूत भी हुआ. यानी 2000 रुपये की बड़ी रेंज में कारोबार हुआ. हालांकि अंत में गोल्ड का फरवरी वायदा 700 रुपये की गिरावट के साथ 48386 के आस-पास बंद हुआ. आज MCX पर अप्रैल वायदा की शुरुआत हुई है. सोना वायदा 350 रुपये की गिरावट के साथ 48366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेडिंग करता नजर आ रहा है.

कल 6 परसेंट महंगी चांदी, आज सस्ती हुई
कल MCX पर चांदी का मार्च वायदा 4200 रुपये मजबूत होकर 73944 के लेवल पर बंद हुआ. चांदी ने इंट्रा डे में 71650 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर छुआ तो 74426 रुपये का इंट्रा डे हाई भी बनाया.
लेकिन आज चांदी के मार्च वायदा में सुस्ती है. MCX पर चांदी का मार्च वायदा 1700 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि भाव अब भी 7200 रुपये के ऊपर बने हुए हैं. कल चांदी 73666 रुपये किलो पर बंद हुई थी.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button