टेक्नोलोजी

*✍️ स्टील प्लांट में हुआ दर्दनाक हादसा, गैस रिसाव से अब तक 4 लोगों की मौत…*

RGHNEWS भुवनेश्वर.ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट  में गैस लीक  का मामला सामने आया है. हादसे में 4 कर्मचारियों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों की तबीयत बिगड़ी है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गैस का रिसाव राउरकेला स्टील प्लांट के कोल केमिकल डिपार्टमेंट में बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे हुआ. प्लांट का काम तब शुरू ही हुआ था.कोल केमिकल डिपार्टमेंट में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी गैस निकलने लगी. इससे कर्मचारियों को सांस लेने में मुश्किल आने लगी और कुछ बेहोश हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. अभी तक 4 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई है. गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button