मनोरंजन

*✍️ बंद पड़ी पेपर मिल में एक-एक कर मिल रही लाशें, 92 पहुंची मृतकों की संख्या, जानिए क्या थी वजह….*

गुवाहाटी, असम में हिन्दुस्तान पेपर कॉरपोरेशन लिमिटेड की बंद पड़ी नगांव पेपर मिल के एक और कर्मचारी की शनिवार को मौत हो गई। राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) की दो मिलों के बंद होने के बाद से मरने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है। मजदूर संघ के एक नेता ने यह दावा किया।कुल मृतकों में चार लोगों ने आत्महत्या की थी। ये दोनों पेपर मिल पिछले कुछ वर्षों से बंद पड़ी हैं।नगांव और कछार मिल्स की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ रिकोगनाइज्ड यूनियन्स के अध्यक्ष मानबेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि मोरीगांव जिले में 61 वर्षीय कर्मचारी धरानी सैकिया का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

उन्होंने दावा किया कि अन्य कर्मचारियों की मौत भी मेडिकल उपचार के अभाव या भूख के चलते हुई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button