मनोरंजन

*✍️ इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा,इस राज्य के सरकार ने लिया फैसला,जानें पूरी डिटेल….*

RGHNEWS नई दिल्ली. ओडिशा में इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. राज्य सरकार ने फैसला लिया है. ये फैसला कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए किया गया है क्योंकि इसकी वजह से तमाम लोगों की आजीविक पर फर्क पड़ा है. इसलिए दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सीएम ने स्कूल परीक्षा शुल्क को माफ कर दिया है.

इसके जरिए 6 लाख से ज्यादा छात्रों को फायदा पहुंचेगा. सरकार इस योजना पर 27 करोड़ रुपये खर्च करेगी. परीक्षा देने वाले प्रति छात्र की फीस 420 रुपये थी. पटनायक ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र महामारी से सबसे ज्यादा पीड़ित है क्योंकि छात्र नौ महीने तक कक्षाओं में नहीं जा सकते हैं जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है. पटनायक ने कहा, किसी भी छात्र को वित्तीय बाधाओं के कारण कक्षा 10 वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं दिया जाएगा.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button