*✍️आर्केस्ट्रा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , डांसर बनाने का दिया जाता था लालच, फिर ऐसे कराए जाते थे गंदा काम, जब पुलिस पहुंची तो खुल गया पूरा पिटारा, पढ़ें पूरी खबर....!!!* – RGH NEWS
देश

*✍️आर्केस्ट्रा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , डांसर बनाने का दिया जाता था लालच, फिर ऐसे कराए जाते थे गंदा काम, जब पुलिस पहुंची तो खुल गया पूरा पिटारा, पढ़ें पूरी खबर….!!!*

दुर्ग । आरकेस्टा की आड़ में लड़कियों से देहव्यापार कराने वाली महिला सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के नाम पर उन्हें बिहार में बेचकर उनसे देहव्यापार कराया करती थी। बिहार पुलिस कुछ दिनों पहले ही दो नाबालिग लड़कियों को दलाल के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें दुर्ग पुलिस को सौंपा था, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। रेस्क्यू की गयी नाबालिग लड़कियों में एक नाबालिग आरोपी महिला की बेटी बताई जा रही है। फिलहाल महिला के खिलाफ छावनी थाना में धारा 372 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही आरोपी महिला ने अपनी बेटी सहित दो नाबालिग लड़कियों को पटना के विपिन बिहारी गिरी को बेच दिया था। आरोपी युवक इन दोनों लड़कियों से देहव्यापार कराया करता था। साथ ही शराब के नशे में उनसे बलात्कार भी करता था। नाबालिग लड़कियां जब आरोपी का विरोध करती थी तो वो उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। एक दिन पीड़ित नाबालिग लड़कियों में एक लड़की आरोपी के चंगुल से छुटकर सीधे नौबतपुर थाना पहुंची और खुद के साथ हुई आपबीती की शिकायत पुलिस को की। शिकायत के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुये बिहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से दोनों लड़कियों को छुड़ाया। साथ ही इसकी जानकारी बिहार बाल कल्याण समिति को दी।
बिहार बाल कल्याण समिति ने दुर्ग पुलिस से कांटेक्ट कर रेस्क्यू की गई दोनों लड़कियों को सौंप दिया था। यहां पर दोनों लड़कियों को सखी सेंटर में रखा गया था। इस दौरान पुलिस पूछताछ में दोनों पीड़ितों ने बताया कि, आरोपित महिला ही उन्हें बिहार के विपिन्न बिहारी गिरी को बेच दी थी। आरोपी आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस कराने के नाम पर उनसे जबरन देहव्यापार कराया करता था।
चौकाने वाले इस खुलासे के बाद आरोपी महिला को छावनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि, वह लंबे समय से विपिन बिहारी गिरी के आर्केस्ट्रा में काम करने के बहाने बिहार जाया करती थी। साथ ही देहव्यापार के इस कारोबार में विपिन का पूरा सहयोग भी किया करती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button