*✍️✍️बांग्लादेशी एक्ट्रेस पोरी मोनी को मिल रही हैं रेप करने और जान से मारने की धमकी,PM से मांगी मदद...!!!* – RGH NEWS
देश

*✍️✍️बांग्लादेशी एक्ट्रेस पोरी मोनी को मिल रही हैं रेप करने और जान से मारने की धमकी,PM से मांगी मदद…!!!*

RGHNEWS  बांग्लादेश की सबसे पॉपुलर और टॉप एक्ट्रेस पोरी मोनी को जान से मारने और उनका रेप करने की धमकी मिल रही है. उन्होंने अपना शारीरिक शोषण होने की बात का भी खुलासा किया है. पोरी मोनी ने एक फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री शेख हसीना को टैग कर अपनी आप बीती सुनाई है. पोरी मोनी का असली नाम शमसुन्नाहर स्मृति है. वह पोरी मोनी के नाम से पॉपुलर हैं.

 

पोरी मोनी टॉप बांग्लादेशी फिल्म सेलेब्स हैं. हाल में उनका नाम  फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल हुआ है. इस लिस्ट में उन्हें सोशल मीडिया पर एशिया पेसिफिक की मोस्ट इंन्फ्लएंशियल सेलिब्रेटी बताया गया है. पोरी मोनी रविवार को अपने फेसबुक पेज पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखा और न्याय की मांग की है.

 

पोरी मोनी ने शेख हसीना को ‘मां’ कहते हुए लिखा,”जब मैं ढाई साल की थी तभी मेरी मां का निधन हो गया था. आज, मुझे एक मां की जरूरत है. प्लीज मुझे बचा लो. मैंने कई लोगों से मदद मांगी है. उन लोगों ने सुना और कहा कि वह इस मामले  को देखेंगे. लेकिन अभी तक किसी ने उनकी मदद नहीं की, मुझे पिछले तीन-चार दिनों से न्याय नहीं मिला है. मैं असहाय महसूस कर रही हूं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button