मनोरंजन

*✍️हैरान करने वाली खबर मृत डॉक्टर को ड्यूटी पर लगाने के आदेश से मचा हड़कंप, जानिए क्या है इसके पीछे की पूरी सच्चाई…*

RGHNEWS. सिंगरौली. क्या आपने कभी ‘मृत’ डॉक्टर को ड्यूटी करते देखा है! हम सभी जानते हैं कि ये असंभव है. लेकिन इसके बावजूद सिंगरौली के ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी ऑफिसर ने एक मृत डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी. इन स्वर्गीय डॉक्टर के ड्यूटी आदेश पर बाकायदा वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तारक्षर भी हैं. इस बात को लेकर अब जब बवाल मचा तो प्रशासन के कान खड़े हो गए और कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए आदेश दिए.

सिंगरौली जिले के ट्रॉमा सेंटर में एक बेहद गैरजिम्मेदाराना और लापरवाही भरा आदेश जारी किया गया. 31 दिसंबर को यहां ड्यूटी चार्ट जारी हुआ, जिसमें डॉक्टर ‘अनिल कुमार यादव’ की ड्यूटी लगा दी गई. आदेश में लिखा गया कि डॉक्टर अनिल कुमार यादव स्त्री रोग संबंधी कॉल को अटेंड करेंगे. इस आदेश में बकायदा सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के हस्ताक्षर भी हो गए.

  कोरोना से हो चुका है डॉक्टर का निधन.               हैरानी की बात यह है की ड्यूटी रजिस्टर तैयार करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को यह तक होश नहीं रहा कि डॉक्टर अनिल कुमार यादव की 7 दिसंबर को कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है. इसके बाद भी गंभीर लापरवाही दिखाते हुए यहां डॉक्टर अनिल की ड्यूटी लगा दी गई.

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं. जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने मामले को लेकर कहा है कि इस लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर से करवाई जाएगी.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button