Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सृजन कक्ष में महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम, रायगढ़ में महिलाओं और बालिकाओ के लिए बहुत काम हुआ है✍️*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी  रायगढ़। रायगढ़ कलेक्टोरेट स्थित सृजन कक्ष में महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले की महिलाओं ने हिस्सा लिया। बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर यशवंत कुमार ने महिलाओं को मार्गदर्शन दिया। महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। कलेक्टर यशवंत कुमार ने बताया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर बनाया गया है, जिसमे महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए कई योजनाएं भी संचालित है। रायगढ़ में महिलाओं और बालिकाओ के लिए बहुत काम हुआ है और हो रहा है। यहां की बालिकाओ ने भी जिले का मान हर क्षेत्र में बढ़ाया है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का हो या रोजगार का क्षेत्र हो सभी में आगे रही हैं। महिलाएं कभी भी अपने को कम न समझें। महिलाएं अपराध को सहन नहीं करें और उसका विरोध करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button