*✍️सुबह की ये 5 गलतियां शरीर बना देंगी कमजोर, समय से पहले आएगा बुढ़ापा, किडनी-लीवर रोगों का भी खतरा…!!!*

RGHNEWS कोरोना वायरस का संकट और सर्दियों का मौसम जारी है। ठंड में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से वैसे ही कई संक्रामक और मौसमी रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
यही वजह है कि कोरोना और ठंड की दोहरी मार से बचने के लिए आपको बेहतर जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना चाहिए ताकि इम्यून पावर मजबूत बनाकर रोगों से लड़ा जा सके।
दरअसल अधिकतर लोग सुबह उठते ही कुछ ऐसे कामों में लग जाते हैं, जिनकी वजह से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और रोगों से लड़ने की अपना क्षमता खोता रहता है।
मोबाइल चलाना
आजकल ज्यादातर युवा लड़के सुबह उठे ही मोबाइल का इस्तेमाल करने लगते हैं, इससे आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे आँखें धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं, और आँखें खराब भी हो सकती हैं।
उठते ही तुरंत नहाना
कुछ लोग सुबह उठते नहाने के लिए चले जाते हैं, ऐसा नही करना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय बॉडी का तापमान अधिक होता है और तुरंत नहाने से बॉडी के तापमान में अचानक गिरावट आ जाती है, इससे आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए उठने के कम से कम 20 से 25 मिनट के बाद ही नहायें।
मसालेदार खाना
सुबह के समय बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह के समय जितना हल्का और पौष्टिक खाना खा सकें, उतना बेहतर।
धूम्रपान करना
यूं तो धूम्रपान चाहें किसी भी वक्त किया जाए, नुकसानदेह ही होता है लेकिन सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिगरेट पीना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।
खाली पेट चाय पीना
बहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है, इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही चाय या किसी अन्य चीज का सेवन करें।