*✍️सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे खुलवाएं खाता, बेटी के पास होगा ढेर सारा पैसा, इस स्कीम की पूरी जानकारी जाने…!!!*

RGHNEWS नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस के अलावा सुकन्या समृद्धि खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है, में भी खुलवाया जा सकता है। यह सरकार की छोटी बचत योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिए बेटियों की स्कूली शिक्षा या शादी के लिए पैसा जमा किया जा सकता है, जिस पर आपको ब्याज मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य ही बेहतर जीवन के साथ लड़कियों को सपोर्ट करना और पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना पूरी तरह से लड़कियों के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे एसबीआई में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। उससे पहले जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के मुख्य बेनेफिट।
न्यूनतम डिपॉजिट लिमिट
इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए 250 रुपये की न्यूनतम जमा राशि की जरूरत होगी। अधिकतम आप सालाना 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। पैसा नकद और / या चेक जमा किया जा सकता है।
योजना की अवधि और समय से पहले पैसा निकालने के नियम
इस योजना की अवधि 21 साल होती है। एसबीआई सुकन्या समृद्धि खाता से 50 फीसदी पैसा लड़की की उच्च शिक्षा / विवाह के उद्देश्य से निकाला जा सकता है। मगर इसके लिए लड़की की 18 वर्ष / 10वीं कक्षा पास करना जरूरी है।
ऐसे खुलवाएं एसबीआई में सुकन्या समृद्धि योजना खाता
एसबीआई में सुकन्या समृद्धि खाता खोलना काफी आसान है। आपको करीबी एसबीआई शाखा में जाना है, जहां बैंक अधिकारी आपकी मदद करेंगे। आपको जरूरी दस्तावेजों और न्यूनतम जमा राशि (250 रुपये) के साथ योजना का आवेदन फॉर्म भरना है। एक बार दस्तावेज वेरिफाई हो जाने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा। कि अगर आपका एसबीआई में बैंक खाता नहीं है, तो भी आप यहां सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं।
ये हैं जरूरी दस्तावेज
– खाता खोलने के लिए आवेदन पत्र
– लड़की के जन्म का वैध जन्म प्रमाण पत्र
– खाता खोलते समय आपका आईडी प्रूफ और एडरेस प्रूफ पेश करना होगा
– कुछ बच्चों के मामले में मेडिकल प्रमाण पत्र पेश करना जरूरी होता है