*✍️सालों तक शख्स ने गोदाम में छिपा रखा था एक ऐसा खजाना जिसकी कीमत करोड़ो से अरबों तक….जम गई थी धूल की मोटी परत देखेने वाले हुए हैरान….*

दुनिया में कई तरह के सनकी लोग होते हैं, जिन्हें अजीबोगरीब चीजें कलेक्ट (Weird Things Collected) करने का शौक होता है. ये चीजें स्टाम्प से लेकर कई तरह की अजब-गजब लिस्ट वाली हो सकती हैं. हाल ही में लंदन में रहने वाले 35 साल के फ्रेड्डी फिसन (Freddie Fison) ने MailOnline को बताया कि वो अपने एक दोस्त के कलेक्शन की नीलामी करने वाला है. ये नीलामी और किसी चीज की नहीं बल्कि लगभग 174 विंटेज गाड़ियों (174 Vintage Cars Found in Warehouse) की है. फ्रेड्डी ने बताया कि जब उसने इन गाड़ियों को पहली बार देखा तो उनके ऊपर धूल की मोटी परत और चिड़ियों की पॉटी नजर आई. कार कलेक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.174 विंटेज गाड़ियों का कलेक्शन करने वाले इस शख्स के पास 1940 के दशक की कई गाड़ियों का कलेक्शन मौजूद था. उसने इन सभी गाड़ियों को 45 हजार स्क्वायर फ़ीट के गोदाम में बंद रखा था. अब जाकर जब उसे गोदाम खाली करने को कहा गया तब उसने इन गाड़ियों को बाहर निकाला. शख्स के कलेक्शन की गाड़ियों की कील कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी गई है. अनुमान है कि ऑक्शन में इनके बदले शख्स को अरबों रुपए मिल सकते हैं