मनोरंजन
*✍️साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश,13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पासबुक-ATM कार्ड बरामद….*

RGHNEWS झारखंड के देवघर में साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के 13 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की विशेष टीम द्वारा जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र और देवघर जिला के खागा, पालोजोरी, मारगोमुंडा और पथरअड्डा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 मोबाइल फोन, 29 सिमकार्ड, 16 ATM कार्ड, 13 बैंक पासबुक, नौ चेकबुक, चार लैपटॉप, दो बाइक और दो कार बरामद किया है.
पकड़े गए सभी आरोपी बैंक अधिकारी होने का झांसा देकर फोन पर ग्राहकों को KYC अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में उलझाकर उनसे OTP और आधार कार्ड नंबर मंगा लेते थे. जिसके बाद वो उनके बैंक खाते से रकम उड़ा लेते थे.
Follow Us