मनोरंजन

*✍️सरकार ने दी बडी राहत,प्रॉपर्टी खरीदने वाले हजारों लोगों को फायदा,अगले 6 महीने के लिए घटाए 20% सर्किल रेट…*

RGHNEWSकोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे रियल एस्टेट सेक्टर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी राहत प्रदान की है. केजरीवाल सरकार ने अगले 6 महीने तक दिल्ली में सभी प्रकार की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर सर्किल रेट 20 प्रतिशत कम कर दिया है. इससे प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक हजारों लोगों को फायदा होगा और रियल एस्टेट सेक्टर में भी तेजी आएगी.

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया, ‘माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली में सभी प्रकार की आवासीय, वाणिज्य और औद्योगिक संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर सर्किल रेट 20 प्रतिशत कम कर दिया गया है. लोग अगले 6 महीने तक इस छूट का लाभ उठा पाएंगे.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button