*✍️सरकार ने किस तरह के मैसेज के लिए किया है अलर्ट,कहीं आपके पास तो नहीं आया ये SMS,आपके पास मैसेज आए तो क्या करें?*

RGHNEWS जब से बैंकों में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ रहा है, तब से साइबर क्राइम में भी बढ़ोतरी हो रही है. अलग अलग तरीकों से लोगों के साथ फ्रॉड किए जा रहे हैं, जिसमें किसी इनाम, लॉटरी, गिफ्ट के नाम पर पैसे लूटना काफी आम हो गया है. आपके पास भी कई तरह के मैसेज आते होंगे, जिसमें लुभावने वादे किए जाते हैं और अगर आप उनके चंगुल फंस गए तो आपके बैंक एकाउंट से मोटा पैसा गायब कर लिया जाता है. ऐसे में अब कस्टम विभाग ने भी इन फ्रॉड से बचने के लिए एक अलर्ट जारी किया है.
किस तरह के मैसेज के लिए किया है अलर्ट
सीबीआईसी ने लॉटरी को लेकर आ रहे मैसेज के लिए अलर्ट जारी किया है. सीबीआईसी की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, लोगों को भेजे जा रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि उन्हें कोई लॉटरी निकली है और इसके लिए उन्हें कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी. इस कस्टम ड्यूटी के नाम पर पर्सनल एकाउंट में पैसे मंगवाए जा रहे हैं. ऐसे में साइबर क्राइम एक्सपर्ट लोगों से लॉटरी के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं.
आपके पास मैसेज आए तो क्या करें?
अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो आपको किसी को भी पैसे नहीं भेजना है. ना ही किसी के साथ गोपनीय जानकारी शेयर करनी है. इसके अलावा आप सरकार की साइबर क्राइम के लिए बनाई गई वेबसाइट पर इसकी शिकायत कर सकते हैं और साथ ही आप इसकी जानकारी पुलिस को भी दे सकते हैं.