मनोरंजन

*✍️श्वेता तिवारी का आज है जन्मदिन….इनके ग्लैमरस अंदाज के दीवाने है फैंस….*

RGHNEWS :श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन हैl उनके जन्मदिन पर उनके प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैंl श्वेता तिवारी टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैl उन्होंने कई शो में काम किया हैl वह बिग बॉस की विजेता भी रह चुकी हैl इसके अलावा श्वेता तिवारी अपने निजी विवादों को लेकर भी खबरों में रहती हैंl आजकल उनका विवाद उनके पति अभिनव कोहली के साथ बेटे की कस्टडी को लेकर चल रहा हैl हाल ही में इस मामले में कोर्ट ने निर्णय भी दिया हैl


इस बीच श्वेता तिवारी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl श्वेता तिवारी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आई थीl इस शो में उन्होंने कड़ी मेहनत की हैl हालांकि वह शो की विजेता नहीं बन पाईl इसके बावजूद वह प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीl श्वेता चौधरी के दो बच्चे हैंl उनकी बेटी जल्द फिल्मों में नजर आने वाली हैl उनकी बेटी का नाम पलक तिवारी है जो कि जल्द विवेक ओबरॉय के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैंl वहीं श्वेता तिवारी के बेटे का नाम रेयांश हैl इसे लेकर वह अभिनव कोहली से कस्टडी बैटल की लड़ाई लड़ रही है।

श्वेता तिवारी का यह 41 वां जन्मदिन होगाl श्वेता तिवारी ने जन्मदिन से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया तस्वीर शेयर की हैl इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है। श्वेता तिवारी के फैन सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो को काफी लाइक और कमेंट करते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button