मनोरंजन

*✍️शाहरुख खान को झटका, BYJU’S ने रोके सारे ऐड….*

मुंबई. क्रूज पार्टी ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान (Aryan Khan) के पिता बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्ट-अप कंपनी बायजूस (Byju’s) ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है. बता दें कि शाहरुख खान साल 2017 से बायजूस के ब्रांड एंबेसडर हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को बंद कर दिया है. किंग खान की स्पॉन्सरशिप डील्स में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड था. इसके अलावा शाहरुख खान के पास हुंडई, रिलायंस जियो, एलजी, दुबई टूरिज्म जैसी कंपनियों के विज्ञापन हैं. रिपोर्ट्स के के मुताबिक, बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए किंग खान को सालाना 3-4 करोड़ रुपये का भुगतान करती है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button