कोरबा

*✍️आयरलैंड से 3 लोग जांजगीर आए,अब एक ही परिवार के 6 संक्रमित… रायपुर एम्स में भर्ती… पढ़ें पूरी खबर*

RGHNEWS कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर सरकार गंभीर है। विदेशी दौरे से आने वालों पर खास नजर रखने के निर्देश हैं। बावजूद इसके विभाग और लोगों की लापरवाही जारी है। आयरलैंड से दंपति सहित 3 लोग छत्तीसगढ़ के जांजगीर पहुंचे। यहां 15 दिन रुके, शादी समारोह में भी शामिल हुए, लेकिन न तो जांच कराई, न क्वारैंटाइन हुए और न ही प्रशासन को सूचना दी। अब उनके संपर्क में आए 6 एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित मिले हैं।

जब तीनों जांजगीर से लौट गए तो जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली। इसके बाद शादी समारोह में शामिल कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 32 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें संक्रमित मिले 6 लोगों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे गए हैं। CMHO डॉक्टर एसआर बंजारे के अनुसार, आयरलैंड से आए लोगों के नागपुर में होने की सूचना है। इसके बाद वहां के प्रशासन को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, एयरपोर्ट पर भी नहीं हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, आयरलैंड से तीनों 29 नवंबर को जांजगीर पहुंचे थे। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। सार्वजनिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए और 12 दिसंबर तक रुके। अगले दिन नागपुर चले गए। CMHO डॉक्टर एसआर बंजारे के अनुसार तीनों जांजगीर में शादी समारोह में शामिल हुए थे। वे आयरलैंड से निकले तो उनका टेस्ट नहीं हुआ। दिल्ली और रायपुर एयरपोर्ट में जांच नहीं की गई। नागपुर कलेक्टर को चिठ्ठी लिखी है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button