मनोरंजन

*✍️शादी के लिए दबाव बना रही गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने हत्या कर उसकी बॉडी को फ्लैट की दीवारो मे छुपा दिया…*

RGHNEWS नई दिल्ली. महाराष्ट्र पुलिस ने 30 साल के एक व्यक्ति को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति पर गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसकी बॉडी को फ्लैट की दीवार में छुपाने का आरोप है. मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले का है, पुलिस ने इस बारे में शनिवार को जानकारी दी. आरोपी ने 32 वर्षीय गर्लफ्रेंड की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी के दबाव बना रही थी. वनगांव स्थित आरोपी के फ्लैट से पीड़ित की बॉडी बरामद कर ली गई है और ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले साल अक्टूबर महीने में हत्या की घटना हुई है.

पुलिस ने कहा कि आरोपी और पीड़िता पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे. पिछले साल 21 अक्टूबर को पीड़िता को आरोपी के साथ देखा गया था. पीड़िता के परिवार वालों ने जब बार-बार आरोपी से पूछा तो उसने कहा कि पीड़िता गुजरात के वापी गई हुई है. बाद में लड़की के घरवालों ने पुलिस से संपर्क किया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button