रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️शादीशुदा होने के बावजूद, युवती को कुंवारा बताकर दैहिक शोषण करता रहा✍️*

 
(RGH NEWS )  प्रशांत तिवारी आज थाना कोतरारोड़ में 27 वर्षीय युवती द्वारा ग्राम कुसमुरा निवासी कार्तिक चौहान द्वारा स्वयं को अविवाहित बताकर प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीडिता ने बताया कि निजी घर काम करती है। दिसम्बर 2018 में कार्तिक से जान परिचय हुआ था, कार्तिक अपने को कुंवारा बताकर शादी करने का प्रलोभन देकर प्रेम संबंध बनाया और घुमाने ले जाने के बहाने पहली बार ग्राम कलमी तरफ ले जाकर सूनसान जगह में शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
शादी की बात जब भी करती तो टालमटोल करता था, तो शंका हुआ तब अपने जान परिचय के व्यक्तियों को बतायी और कार्तिक चौहान के घर अपनी मां के साथ गई,तो पता चला कि कार्तिक चौहान शादीशुदा है जिसके तीन बच्चे है। कार्तिक चौहान शादी की बात को छिपा कर, शादी करने का झांसा और शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण करने की रिपोर्ट पर आरोपी कार्तिक चौहान के विरूद्ध धारा 376 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button