*✍️शातिराना अंदाज में एक डॉक्टर ने नर्स को झांसा देकर बनाया अपने हवस का शिकार,पुलिस ने नही की FIR दर्ज तो गयी SP कार्यालय…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे काकोरी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार श्रद्धा अस्पताल के डाक्टर धीरेंद्र कुमार पर यह गंभीर आरोप लगा है. शिकायत की माने तो वारदात को बहुत ही शातिराना अंदाज में अंजाम दिया गया है. इसके अनुसार डाक्टर ने पहले नर्स को अप्रोच किया और कहा कि उसकी भाभी को इलाज की जरूरत है. इसके लिए उसे एक नर्स की मदद चाहिए.मदद करने कि लए पीड़िता राजी हो गई. फिर वह उसके घर पहुंची जहां चाय में नशे की दवा मिलाकर उसे पिलाई गई. पीड़िता का आरोप है कि जब वह होश में नहीं थी तो उसके साथ दुष्कर्म हुआ उसे नशे के बाद क्या हुआ ज्यादा पता नहीं लेकिन जब वह सुबह उठी तो उसके सारे कपड़े अस्त-व्यस्त थे. साथ ही उसका सिर लगातार चकरा रहा था अगली सुबह उसने इसे लेकर जब डाक्टर से बात की तो उसने शांत रहने की बात कहकर धमकी भी दी.
उसकी मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई. जब वह स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत लेकर गई तो थाने से उसे बहाना बना कर टरका दिया गया. फिर महिला ने सीधे जिले के एसपी से मिलकर उनके सामने गुहार लगाई. इसके बाद उसकी सुनवाई हुई और मामला दर्ज कर लिया गया.जानकारी के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी में पुलिस थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.