मनोरंजन

*✍️व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में महिला व उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज….*

RGHNEWS अलीगढ़ सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में महिला व उसकी बेटी के खिलाफ मंगलवार को थाने में तहरीर दे दी।

व्यापारी ने तहरीर में कहा है कि चार साल से काम करने वाली महिला व उसकी बेटी ने पिछले दिनों घर में रखे रुपये चोरी कर लिए हैं। व्यापारी के शक जताने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी

महिला ने आरोप लगाया कि व्यापारी का बेटा उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता है। बेटी का रिश्ता तय कर दिया है और कुछ ही दिनों में उसकी शादी भी होने वाली है। बेटे की करतूत की शिकायत पर व्यापारी ने उल्टा चोरी का इल्जाम लगाते हुए मुंह बंद करने को दबाव बनाया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है। मां-बेटी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button