मनोरंजन

*✍️पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन देना गरीब पिता के ममता पर पड़ गई भारी,पिता के सामने लड़के का हाथ पकड़ नाबालिग बेटी बोली- मुझे यहां से ले चलो…*

RGHNEWS ममता पर भारी इश्क:इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, अपहरण का केस दर्जइश्क के आगे मां-बाप की ममता कमजोर पड़ गई। पिता के सामने ही 15 साल की बेटी ने अपने प्रेमी का हाथ पकड़ा और बोली- मुझे यहां से ले चलो। दो लड़कों ने नाबालिग को बैठाया और बाइक दौड़ा दी। पिता व अन्य लोगों ने लड़कों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर तीनों भाग गए। बाइक पर नंबर नहीं है। पिता ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ इसराना थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है।

इसराना थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि वह मिस्त्री है। सोमवार देर शाम करीब 7 बजे वह काम से घर लौटा ही था कि दरवाजे पर एक बाइक आकर रुकी। एक लड़के ने आवाज दी कि मिस्त्री साहब गेट खोलो, काम है। मिस्त्री ने गेट खोलकर लड़कों का गांव पूछा तो उन्होंने खलीला गांव से होना बताया। बात करते-करते दोनों लड़के अंदर आ गए। इसके बाद लड़कों ने मिस्त्री की 10वीं में पढ़ने वाली लड़की को आवाज दी।

लड़की और उसकी मां बाहर आई। बाहर आते ही मां-बाप के सामने लड़की ने एक लड़के का हाथ पकड़ा और बोली कि मुझे यहां से ले चलो। मां-बाप कुछ समझ पाते इससे पहले ही बेटी दोनों लड़कों के साथ बाइक पर सवार हो गई। पिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया। बारिश के कारण बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद तीनों पैदल ही भाग गए। काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button