मनोरंजन
*✍️लुटेरी दुल्हन का हुआ पर्दाफाश अधेड़ उम्र के पुरुषों से शादी कर लूट लेती है गहने और पैसे…*

RGHNEWS इंदौर मे पुलिस के हत्थे एक लुटेरी दुल्हन चढ़ी है, जिस पर आरोप है कि पहले वो अधेड़ उम्र के पुरुषों से शादी करती है और बाद में पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाती है। फरियादी के मुताबिक साल 2016 में महिला ने मोटी रकम लेकर अपनी बेटी की उससे शादी करवाई थी और बाद में दुल्हन 6 लाख रुपए और जेवर लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला का नाम लक्ष्मीबाई बताया जा रहा है। वहीं, उस शख्स का ये भी आरोप है कि महिला की मुंबई में पहले ही शादी हो चुकी है, जिससे उसे एक बेटी है, उसके साथ भी महिला ने यही किया।
वहीं, लक्ष्मीबाई नाम की महिला ने अहमदाबाद में भी तीसरी शादी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है।
Follow Us