टेक्नोलोजी
*✍️रेलवे में अचानक क्या हुआ की 17 हजार से ज्यादा कर्मचारी हुए गायब, अब रेलवे ने यह नियम चालू की…!!!*

RGHNEWS जबलपुर. रेलवे में नौकरी करने वाले 17161 कर्मचारियों पर सेवा बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है. ये सभी कर्मचारी अपने कार्य स्थल से बिना बताए गायब चल रहे हैं. इनमें जबलपुर रेल मंडल के लगभग 271 कर्मचारी भी शामिल हैं. ये सभी अलग- अलग स्टेशनों पर तैनात हैं. रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सभी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं. माना जा रहा है कि सभी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा.
रेलवे के 16 जोन में 67 मंडल हैं. इन सभी मंडलों में 11 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. इन कर्मचारियों में 17161 बिना बताए नौकरी से अनुपस्थित चल रहे हैं. इससे संबंधित कार्य स्थल का काम प्रभावित हो रहा है.
Follow Us