मनोरंजन

*✍️रेप के बाद महिला को चलती ट्रेन से फेंका बाहर, पुलिस को आरोपी की तलाश…पढ़े पूरी खबर…*

 

RGHNEWS मुंबई के बाहरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक 24 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और बाद में अज्ञात आरोपी ने उसे चलती लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. नवी मुंबई में रेलवे पुलिस ने महिला को रेलवे पटरियों के पास से घायल अवस्था में बरामद किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

अब पीड़िता महिला मुंबई के जेजे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता टिटवाला की रहने वाली है और पवई में मेड के रूप में काम करती है. वाशी रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को अचेत अवस्था में वाशी नाले के पुल के पास रेलवे पटरियों के पास पाया गया था. उसके शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं.

 

इस मामले से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की जांच कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता को लोकल ट्रेन से धक्का देने से पहले उसके साथ रेप किया गया था. बलात्कार के बाद चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने के कारण ही उसके शरीर पर जख्म हुए. वो ट्रेन से गिरने की वजह से बेहोश हो गई थी.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button